मध्यप्रदेशः साफ-सुथरे गांवों को ईनाम

राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश को 2011 तक निर्मल प्रदेश बनाने का लक्ष्य तय किया हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत, जनपद और जिला पंचायतों को निर्मल बनाया जा रहा है। पिछले दो साल में प्रदेश की एक से बढ़कर 190 ग्राम पंचायतों ने राष्ट्रपति से निर्मल ग्राम पुरस्कार हासिल किया है।
इस सिलसिले को आगे जारी रखने के लिए प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई योजना शुरू की हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रूस्तम सिंह ने बताया हैं कि जिन ग्राम पंचायतों की आबादी 2 हजार से कम हैं उनको 1 लाख रुपए इसी तरह 2 हजार से अधिक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों को 2 लाख और 5 हजार से अधिक आबादी वाली पंचायत को 4 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
सरकार की योजना के मुताबिक निर्मल जनपद पंचायतों को पुरस्कार के रूप में 10 लाख और 20 लाख रुपए दिए जाएगे। इसी तरह जिन जिला पंचायतों की आबादी 10 लाख तक है उन्हें 30 लाख रुपए और उससे अधिक को 50 लाख रुपए का पुरस्कार मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications