ओबामा-हिलेरी ने संयुक्त रणनीति के लिए बातचीत की (लीड-1)

वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा और इस दौड़ में अब तक उनकी प्रतिद्वन्द्वी रहीं हिलेरी क्लिंटन ने पार्टी की जीत पक्की करने के मकसद से संयुक्त रणनीति बनाने के लिए औपचारिक मुलाकात की है।

गौरतलब है कि इस मुलाकात से कुछ ही घंटे पहले हिलेरी ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाए जाने से संबंधित अपने समर्थकों की मांग को अस्वीकार कर दिया था।

दोनों पक्षों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया, "सिनेटर क्लिंटन और सिनेटर ओबामा ने शुक्रवार की रात हुई मुलाकात में नवंबर में होने वाले चुनावों में सफलता के लिए रणनीति पर चर्चा की।"

शुरुआत में अटकलें लगाई जा रही थी कि यह मुलाकात क्लिंटन के घर में हुई है, लेकिन बाद में सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों नेता वाशिंगटन स्थिति किसी खास जगह पर मिले।

सीएनएन का कहना है कि दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रचार अभियान चलाने हेतु योजना बनाने के लिए यह मुलाकात की है।

उधर ओबामा और हिलेरी के इस मुलाकात से अमेरिकी जनता हतप्रभ है, क्योंकि दोनों डेमोक्रेट नेताओं की यह पूर्व निर्धारित मुलकात नहीं थी।

ओबामा के एक प्रवक्ता ने कहा कि दो दिन पहले तक उम्मीदवारी के लिए आपस में होड़ कर रहे दोनों नेता इस मसले पर चाहते थे कि पार्टी और चुनाव अभियान को एकजुट किया जाए।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में ओबामा का मुकाबला सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्के न से होगा। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह मुकाबला कांटे का होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+