अनुमान से अधिक तेजी से बढ़ती हैं पर्वत श्रृंखलाएं

वाशिंगटन, 6 जून (आईएएनएस)। एक नये अध्ययन से पता चला है कि पर्वतों की ऊंचाई पहले लगाए गए अनुमानों की अपेक्षा कई गुना तेजी से बढ़ सकती है। नए अनुमानों के मुताबिक इनकी ऊंचाई 20 से 40 लाख सालों में दोगुनी हो सकती है।

रोचेस्टर विश्वविद्यालय की कर्माला गैरिजोन ने कहा, "इसका मतलब है कि हमें पर्वतों की ऊंचाई मापने में इस्तेमाल होने वाली मौजूदा टेक्टोनिक्स थ्योरी में सुधार करने की आवश्यकता है।"

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बंगलौर ने भी इस अध्ययन में सहयोगी की भूमिका निभाई है।

पर्वतों की ऊंचाई मापने की पारंपरिक विधि में इसके लिए धरती की ऊपरी परत की तहों के अध्ययन का सहारा लिया जाता है। इस विधि के सहारे ही भूविज्ञानियों ने अनुमान लगाया था कि दक्षिणी अमेरिका की इंडीज पर्वत-श्रृंखला का विकास लगभग 40 लाख सालों के दौरान हुआ है।

नए अध्ययन के दौरान गारिजोन और उनके दल जिसमें प्रोसेनजित घोष भी शामिल थे ने एंडीज की ऊंचाइयों पर स्थित अवसादी शैलों का अध्ययन किया। उन्होंने यह देखने की कोशिश की कि आखिर इन अवसादी चट्टानों में परिवर्तन कब और कैसे आए।

अध्ययन से पता चला कि एंडीज पर्वत श्रृंखला का विकास शुरुआती दौर में काफी धीमी गति से हुआ लेकिन बाद में इसमें अचानक तेजी आई और छह से दस लाख साल पहले यह तेज गति से बढ़ने लगा।

इस अध्ययन के निष्कर्ष साइंस नामक जर्नल के ताजा अंक में प्रकाशित किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+