महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ाया

केन्द्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमत में क्रमश: पांच और तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की हैं साथ ही रसोई गैस के दाम भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े हैं। भारती नगर में रहने वाली आरती पांडे का मानना हैं कि इससे इतनी महंगाई बढ़ेगी कि आम आदमी का अब जीना ही मुश्किल हो जाएगा।
सब्जी से लेकर अनाज तक के दाम आसमान छूने लगेंगे। आम आदमी की खुराक वैसे ही कम होती जा रही हैं और इस बढ़ोतरी से लगता हैं कि वह दो वक्त की बजाए एक वक्त भोजन करने को मजबूर हो जाएगा। इन निर्णयों से लगता हैं कि सरकारों को देश के गरीब आदमी की बजाए बड़ी तेल कंपनियों की चिन्ता ज्यादा है।
जवाहर चौक क्षेत्र में रहने वाली सुशीला देवी को लगता है कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ाकर उनके रसोई बजट पर डाका डाल दिया हैं। अब उनके लिए निर्धारित बजट में रसोई चलाना मुश्किल हो जाएगा।
उनका कहना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पेट्रोलियम के दाम बढ़ने से आने वाले समय में सब कुछ महंगा होने वाला हैं। दूध से लेकर सब्जी और रसोई गैस का इंतजाम अब उनके लिए आसान नहीं रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications