राजेश तलवार का लाई डिटेक्टर टेस्ट

सीबीआई की टीम ने गाजियाबाद के न्यायालय से इस संबंध में आदेश हासिल करने के बाद ही डाक्टर तलवार को पालीग्राफ टेस्ट यानी उन्हें झूठ पकड़ने वाली मशीन के सामने पेश किया। गाजियाबाद न्यायालय ने इससे पहले सीबीआई को डाक्टर तलवार को दो दिनों के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति प्रदान की थी।
सीबीआई के एक अधिकारी के अनुसार आरुषि के मोबाइल फोन व जिस हथियार से आरुषि व हेमराज की हत्या हुई उसके बारे में डाक्टर तलवार को जानकारी होने की प्रबल संभावना है। डाक्टर तलवार के ऊपर किए गए पालीग्राफ टेस्ट का उद्देश्य उन साक्ष्यों की तलाश है।
पालीग्राफ टेस्ट के अंतर्गत प्रश्न पूछने के दौरान अभियुक्त की स्वेद ग्रंथि, रक्त चाप व हृदयगति के संबंध में आंकड़े इकट्ठे किए जाते हैं।
सीबीआई से जुड़े सूत्रों को संदेह है कि डाक्टर तलवार ने हरिद्वार के रास्ते में आरुषि की हत्या में प्रयुक्त हथियार को फेंक दिया। उल्लेखनीय है कि डाक्टर तलवार आरुषि के अस्थि विसर्जन के सिलसिले में हरिद्वार गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications