साधारण जज के रूप में लौट सकेंगे चौधरी

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व कर रही पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश को प्रस्ताव दिया है कि वह सर्वोच्च न्यायालय में साधारण न्यायाधीश के रूप में पुन: अपनी सेवाएं दे सकते हैं। उनको वही वेतन प्राप्त होगा जो मुख्य न्यायाधीश पद पर कार्य करने के दौरान मिलता था।
समाचारों के अनुसार चौधरी के सामने दूसरा रास्ता है कि वह अवकाश ग्रहण कर लें और पूर्व मुख्य न्यायाधीश को मिलने वाली पेंशन और सुविधाएं स्वीकार कर लें। पीपीपी द्वारा लाए जा रहे नए संवैधानिक सुधारों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के अवकाश ग्रहण करने की उम्र 68 वर्ष करने का प्रस्ताव है।
पीपीपी पहले बर्खास्त न्यायाधीशों की बहाली के लिए तैयार हो गई थी लेकिन बाद में उसने अपने कदम पीछे खींच लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications