ताजिकिस्तान, कांगो में निवेश करेगा नाल्को

सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने गुरुवार को कहा कि उसने कांगो और ताजिकिस्तान का चयन इसलिए किया है, क्योंकि वहां पनबिजली अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर उपलब्ध है।
नाल्को के प्रमुख और प्रबंध निदेशक सी. आर. प्रधान ने बताया, "हम ताजिकिस्तान और कांगों में निवेश के इच्छुक हैं। वहां ढेरों पन बिजली उपलब्ध है और वे उसका प्रबंधन ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।" पिछले महीने ही कंपनी को केंद्र सरकार द्वारा नवरत्न का दर्जा दिया गया था।
नाल्को ने इस साल की शुरुआत में ही इंडोनेशिया के साथ पांच लाख टन क्षमता वाले एक धातुशोधक कारखाने और 1250 मेगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्र के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। कंपनी दक्षिण अफ्रीका और ईरान के साथ भी ऐसे समझौते करने की योजना बना रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications