पुंज लायड बनाएगी सेना के हथियार

सरकार द्वारा पुंज लायड को सशस्त्र सेनाओं के लिए बंदूक, राकेट सहित अन्य उपकरण बनाने की अनुमति प्रदान कर दिए जाने के बाद यह समझौता किया गया है। एसटी काइनेटिक्स सिंगापुर की सेना के लिए छोटे हथियार बनाती है और इसके अलावा उसके सैन्य उत्पाद अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों को भी निर्यात किए जाते हैं।
कंपनी की शाखाएं अमेरिका, कनाडा और चीन जैसे देशों में हैं। आज यहां जारी एक वक्तव्य में कंपनी के अध्यक्ष अतुल पुंज ने कहा कि कंपनी रक्षा क्षेत्र में अच्छा व्यवसाय करने के प्रति आश्वस्त है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही कंपनी ने ब्रिटेन की इंजीनियरिंग कंपनी 'टेक्न ोडाइन इंटरनेशनल लिमिटेड' में 74 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications