प.बंगाल, केरल बंद, जनजीवन प्रभावित

Bengal Bandh
कोलकाता, 5 जूनः केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों की कीमते बढ़ाए जाने का देशभर में ज़ोरदार विरोध हो रहा है। बढ़ती महंगाई के विरोध में पश्चिम बंगाल के सत्तारूढ़ वाम मोर्चे द्वारा गुरुवार को राज्यव्यापी बंद रहा जिसके मद्देनजर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा और विमान तथा रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई।

दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, वाहन नहीं चले और सड़कें वीरान रहीं। इसके अलावा सरकार द्वारा समर्थित बंद के दौरान सभी स्कूल और महाविद्यालय भी बंद रहे। राज्य के पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) राज कनोजिया ने कहा, "यहां से अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है और बंद शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।"

नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ाने रद्द होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा तथा दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी रेल सेवा भी प्रभावित हुई। उपनगरीय ट्रेने रद्द कर दी गई हैं, जबकि लंबी दूरी की कई ट्रेने मार्ग में कई स्थानों पर फंसी हुई हैं।

उल्लेखनीय है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा तेल की कीमत बढ़ाए जाने के विरोध में गुरुवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है, जबकि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी तृणामूल कंग्रेस ने शुक्रवार को बंद रखने की घोषणा की है।

वहीं दूसरी ओर कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से किए गए बंद के आह्वाहन के मद्देनजर गुरुवार को राज्य के सभी शैक्षिक संस्थान बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही।

तिरूवनंतपुरम से सांसद पनियान रवींद्रन ने कहा, "हमारे पास राज्य बंद के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था, क्योंकि मनमोहन सरकार हमारे सुझावों को लगातार नजरअंदाज कर रही है।" बंद के बावजूद राज्य के सभी सरकारी दफ्तर खुले हैं, लेकिन सभी शैक्षिक संस्थान बंद हैं। निजी और सार्वजनिक वाहन नहीं चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत पेश आई।

सजिता नाम की गृहिणी के मुताबिक, तेल की कीमते बढ़ने से अधिकतर केरलावासी प्रभावित होंगे, क्योंकि राज्य में ज्यादातर वस्तुएं बाहर से आती हैं जिनकी उनकी कीमते पहले से काफी बढ़ चुकी है, उस पर अब ईंधन की कीमते बढ़ने से हमारी दिक्कते भी बढ़ जाएंगी।"

वहीं एक अन्य घटना में केरल के कोझीकोड के एक गांव में गुरुवार तड़के कुछ लोगों ने कांग्रेस कार्यालय की इमारत फूंक डाली। यह घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर काक्काट्टल में हुई।

इस घटना को अंजाम देने वालों का पता नहीं चल सका है, लेकिन सत्तारूढ़ मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-माकपा के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पे हुई थीं।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के.सी. अबु ने बताया कि कार्यालय पर हमला करने वालों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। उन्होंने बताया कि माकपा को छोड़कर अन्य सभी के साथ कांग्रेस के सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

दूसरी ओर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने से बिहार के व्यवसायी भी नाराज हैं। व्यवसायियों ने एक सुर में कहा कि इस मूल्य वृद्घि से बिहार के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

हालांकि उन्होंने इस मूल्य वृद्घि पर राज्यकर नहीं लेने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+