ईराक में हजारों कैदी रिहा हुए

इराकी अधिकारियों ने बताया कि इन बंदियों को इराक सरकार द्वारा संचालित जेलों से रिहा किया गया। उच्च न्यायालय काउंसिल के प्रवक्ता और न्यायाधीश अब्देल-सत्तार अल-बैराकदर ने दैनिक अखबार 'अल-सबाह' को बताया कि इनमें से 37 हजार 912 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है।
अब विधि समितियां कई कैदियों द्वारा क्षमा कानून के तहत दाखिल उन अपीलों पर गौर कर रही हैं, जिन्हें पहले खारिज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि नए कानून के तहत इन कैदियों को फिर से अपील करने का अधिकार दिया गया है।
इराक के मुख्य सुन्नी अरब धड़े 'इराकी एकॉर्ड फ्रंट' ने कहा कि यह कानून शियाओं के नेतृत्व में गठबंधन सरकार की वापसी में प्रमुख भूमिका निभाएगा और सांप्रदायिक विभाजनों को पाटने की कोशिश करेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी सेना ने कहा है कि जजीरा में चलाए गए एक तलाशी अभियान में सोमवार को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारुद बरामद किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications