मुशर्रफ पर चले मुकदमा: नवाज

लंदन रवाना होने से पहले लाहौर में पत्रकारों से बातचीत में नवाज शरीफ ने कहा कि समय के साथ यह बात स्पष्ट रूप से सामने आ चुकी है कि वर्ष 1999 में हुआ कारगिल संघर्ष परवेज मुर्शरफ की दुस्साहसिक कार्रवाई का परिणाम था जिसका भारी खमियाजा अंतत: पाकिस्तान को उठाना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि जिस समय भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल को लेकर संघर्ष हुआ था पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे जबकि सेना प्रमुख की कुर्सी मुर्शरफ के पास थी। मुशर्रफ हालांकि बार बार इस बात का दावा कर चुके हैं कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस बारे में जानकारी थी और उनकी राय से ही कारगिल के लिए रणनीति को अंजाम दिया गया था।
लेकिन जीईओ टेलीवीजन को दिए विशेष साक्षात्कार में मुशर्रफ के पूर्व सहयोगी लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुलजार कियानी ने स्वीकार किया है कि कारगिल के लिए बनाई गई रणनीति के बारे में मुशर्रफ द्वारा प्रधानमंत्री को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications