11 गुर्जर शवों का अंतिम संस्कार

राज्य के प्रमुख गृह सचिव वी. एस. सिंह ने आईएएनएस से कहा, "बयाना और सिंकदरा शहर में हमने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।" उन्होंने कहा कि भरतपुर जिले के पीलूपुरा में सोमवार को इन शवों का पोस्टमार्टम किया गया था।
भरतपुर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा, "11 शवों का उनके परिजनों ने करौली में अंतिम संस्कार कर दिया जबकि अन्य शवों का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।"
प्रमुख गृह सचिव ने कहा दौसा जिले के सिकंदरा में आज 20 शवों का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने कहा कि एक शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया था।
राजस्थान के विभिन्न इलाकों में आज 12वें दिन भी गुर्जरों का आंदोलन जारी है। आज भी आंदोलनकारियों ने विभिन्न स्थानों पर रेल व सड़क यातायात में बाधा पहुंचाई।
गौरतलब है कि राज्य में गुर्जर समुदाय अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। गुर्जर समुदाय 23 मई से ही राज्य में हिंसक आंदोलन कर रहे हैं। अभी तक हुई हिंसा में कम से कम 39 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications