एस. कुमार्स द्वारा फैशन श्रृंखला का अधिग्रहण

SKNL
नई दिल्ली/ग्लासगो, 4 जून: मुंबई स्थित देश की प्रमुख परिधान कंपनी 'एस. कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड' ने स्कॉटलैंड की फैशन श्रृंखला 'इंटरनेशनल' का अधिग्रहण कर लिया है।

एस. कुमार्स के अध्यक्ष (विपणन एवं संचार) श्रीकांत हजारे ने इस अधिग्रहण की पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, "मई की शुरुआत में ही एस. कुमार्स ने स्कॉटलैंड की कंपनी इंटरनेशनल का अधिग्रहण कर लिया था।" लेकिन हजारे ने इस अधिग्रहण की विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।

इस अधिग्रहण की प्रक्रिया में शामिल कंपनी के एक सूत्र का कहना है कि स्कॉटलैंड की कंपनी वित्तीय समस्याओं के कारण बेची गई। कुछ विनियामक मुद्दों के कारण इस अधिग्रहण की प्रक्रिया गुप्त रखी गई थी।

सूत्र ने कहा, "पांच मई को कंपनी का खुदरा कारोबार 'ब्रांडहाउस रिटेल लिमिटेड' के नाम से अलग हो गया है। इस प्रक्रिया से संबंधित कुछ विनियामक मुद्दों का निपटारा फिलहाल बाकी है। जैसे ही यह मुद्दा सुलझा लिया जाएगा, हम अधिग्रहण की सूचना औपचारिक रूप से सार्वजनिक कर देंगे।"

गौरतलब है कि इस अधिग्रहण की खबर सुनते ही इंटरनेशनल के तमाम कर्मचारी खुशियां मनाने लगे। हालांकि उन्हें यह नहीं पता है कि उनकी कंपनी का अधिग्रहण किस कंपनी ने किया है, उन्हें केवल इतना ही मालूम है कि यह कोई विदेशी कंपनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+