एसबीआई अधिकारियों की हड़ताल 6 जून को

एसबीआई के अधिकारियों के संगठन (बंगाल सर्किल) के महासचिव एस. के. हालदार ने कहा, "हम हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हैं। प्रस्तावित हड़ताल की वजह से ग्राहकों को होने वाली परेशानी के लिए हम माफी चाहते हैं। यदि इस हड़ताल के बाद भी हमारी मांगें नहीं मानी गाईं तो 10-11 जून को हम फिर से हड़ताल करेंगे।"
अधिकारियों का कहना है कि इस हड़ताल का आह्वान सर्किलों का पुननिर्धारण और अधिकारियों की सेवा शर्तो में परिवर्तन से संबंधित एकतरफा फैसले, उचित आधारभूत संरचना एवं पर्याप्त कर्मचारियों की संख्या के बगैर नई शाखाएं खोलने और स्थाई एवं अस्थाई नौकरियों के आउटसोर्सिग के खिलाफ बुलाई गई है।
उल्लेखनीय है कि पूरे देश में एसबीआई की 10 हजार शाखाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications