सज्जन जिंदल नए एसोचैम अध्यक्ष

घरेलू उद्योगों की प्रतिनिधित्व संस्था एसोचैम से कुल दो लाख से ज्यादा कंपनियां व उद्यमी संबद्ध हैं।
जिंदल ने उद्योग व वाणिज्य संगठन एसोचैम के 87 वें सालाना अधिवेशन के दौरान पूर्व अध्यक्ष व विडियोकॉन समूह के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक वेणुगोपाल धूत की जगह कार्यभार हासिल किया।
एसोचैम के नए अध्यक्ष जिनके पास 3.7 अरब डालर की परिसंपत्ति वाली कंपनी जेएसडब्ल्यू का स्वामित्व है, काफी पहले से एसोचैम से संबद्ध रहे हैं। जिंदल इससे पहले भी एसोचैम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications