अब पेट्रोल के लिए 5 व डीजल के लिए 3 रुपये ज्यादा देने होंगे (लीड-2)

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। तमाम राजनीति विरोधों के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के घाटे को पाटने के लिए सरकार ने आज पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया।

अब उपभोक्ताओं को पेट्रोल के लिए पांच, डीजल के लिए तीन और एलपीजी के लिए प्रति सिलेंडर 50 रुपये अधिक देने होंगे। कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की आज हुई बैठक में ये फैसले लिए गए। दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

पेट्रोलियम सचिव एम. एस. श्रीनिवासन ने बताया कि अब राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 50.52 और डीजल 34.76 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकेगी, जबकि मुंबई में उपभोक्ताओं को प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 55.51 और डीजल के लिए 39.08 रुपये देने होंगे।

कैबिनेट की बैठक में कच्चे तेल पर आयात शुल्क खत्म करने और पेट्रोल और डीजल पर इस शुल्क को 7.5 फीसदी से कम कर 2.5 फीसदी करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर एक-एक रुपये की कमी का भी फैसला लिया गया है।

अंतर्राष्ट्रय बाजार में तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण सरकार को यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है। करीब 20 माह पहले पिछले साथ फरवरी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत 125 डॉलर प्रतिबैरल के आसपास है जबकि 20 माह पहले इसकी कीमत 67 डालर प्रति बैरल थी।

कैबिनेट की बैठक में पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी, वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और परिवहन मंत्री टी. आर. बालू ने भाग लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+