श्रीलंका में बम विस्फोट, 17 घायल

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदय नानायक्कारा ने आईएएनएस को बताया कि सुबह करीब सवा सात बजे वसाला रोड के निकट वेल्लावाट्टे और देहीवाला के बीच ट्रेन की पटरियों पर रखा देसी बम कोलंबो जाने वाली पनाडूमा ट्रेन के गुजरने के तत्काल बाद फट गया।
उन्होंने बताया, "धमाके में तीन महिलाओं समेत 17 नागरिक घायल हो गए। घायलों को कालूभोविला नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन सभी को मामूली चोटे आयी हैं। "
नानायक्कारा ने बताया कि विस्फोट से ट्रेन की पटरियों को आंशिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह से तटवर्ती इलाके की रेल सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
ट्रेन की पटरियों को 10 दिनों के भीतर निशाना बनाए जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 26 मई को देहीवाला में यात्रियों से खचाखच भरे ट्रेन के एक डिब्बे में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में आठ नागरिक मारे गए थे और 73 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications