नर्मदा परियोजना 2010 तक पूरी हो जाएगी

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। गुजरात की जीवन रेखा मानी जा रही कई अरब रुपयों की नर्मदा बांध परियोजना को 2009-10 तक पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।

गुजरात सरकार के सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड द्वारा बांबे स्टाक एक्सचेंज में दाखिल तिमाही परिणामों में कहा गया है कि नर्मदा नहर प्राधिकरण द्वारा अनुमति मिलने के बाद बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर पहुंच गई है।

निगम ने तिमाही वित्तीय परिणामों में बताया है कि नर्मदा की मुख्य नहर का निर्माण कार्य 357 किलोमीटर तक पूरा हो चुका है। कुल निर्माण कार्य 458 किलोमीटर तक किया जाना है।

रिपोर्ट के अनुसार नहरों और अन्य निर्माण कार्यो को कुछ चरणों में पूरा किया जाएगा। रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि पूरी परियोजना को 2009-10 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मध्य गुजरात में नर्मदा नदी पर बनाए जाने वाले इस बांध को जून, 1996 में पूरा किया जाना था लेकिन बाद में इस परियोजना को पूरा किए जाने की समय सीमा जून, 1998 कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+