पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर बिहार के व्यापारी समुदाय क्षुब्ध
पटना, 4 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम पदाथरें में केन्द्र सरकार द्वारा की गई मूल्य वृद्घि से बिहार के व्यवसायी भी नाराज हैं। व्यवसायियों ने एक सुर में कहा कि इस मूल्य वृद्घि से बिहार के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। हालांकि उन्होंने इस मूल्य वृद्घि पर राज्यकर नहीं लेने के बिहार सरकार के फैसले का स्वागत किया है।
बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओ़ पी़ साह ने कहा कि पेट्रोलियम पदाथरें में हुई मूल्य वृद्घि से बिहार के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। यहां के सारे उद्योग धंधे दूसरे राज्यों के कच्चे पदाथरें पर चलते हैं। अब इन कच्चें पदाथरें की कीमतों में वृद्घि होगी जिसका प्रभाव यहां के उद्योग धंधों पर सीधे पड़ेगा। बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पशुपति नाथ पांडेय का कहना है कि मूल्य वृद्घि से सभी वस्तुओं के आवक में कमी हो जाएगी या फिर इसके दाम बढ़ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के लिए यह राहत की बात है कि राज्य सरकार ने पेट्रोलियम पदाथरें के मूल्यों में हुई वृद्घि पर राज्य कर नहीं लेने का फैसला लिया है। उधर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी संघ के महासचिव विनोद सोढ़ी ने कहा कि गैस सिलेन्डर में हुई अचानक हुई वृद्घि आम व खास सभी लोगों के लिए मुसीबत पैदा करेगी। पेट्रोलियम पदाथरें में हुई इस मूल्य वृद्घि से आम परिवारों के बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications