अमेरिकी देशों की बैठक में भिड़े अमेरिका-वेनेजुएनला
मेडलिन (कोलंबिया), 4 जून (आईएएनएस)। कोलंबिया के मेडलिन शहर में अमेरिकी राष्ट्रों के संगठन (ओएएस) की वार्षिक बैठक में मंगलवार को अमेरिका और वेनेजुएला भिड़ गए।
दोनों देशों ने एक दूसरे पर आतंकवादियों को शरण देने का आरोप लगाया, और वेनेजुएला के विदेशमंत्री निकोलस मैडुरो ने अमेरिकी विदेश उप मंत्री जान निग्रोपोंटे को 'आपराधिक रिकार्ड वाला तुच्छ अधिकारी' तक करार दे डाला।
मैडुरो ने निग्रोपोंटे को मध्य अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में लोगों को प्रताड़ित करने और उनकी हत्यायें के लिए जिम्मेदार ठहराया और उन्हें "घटिया चरित्र "वाला व्यक्ति करार दिया।
मैडुरो का यह बयान सोमवार को निग्रोपोंटे के वेनेजुएला के खिलाफ दिए गए बयान का जवाब माना जा रहा है।
मंगलवार को जब ओएएस में अमेरिकी राजदूत हेक्टर मोरेल्स ने कहा कि उन्होंने वेनेजुएला को कभी भी आतंकवाद की निंदा करते हुए नहीं सुना, इस पर वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने तत्काल कहा कि यदि अमेरिका आतंकवाद के बारे में इतना ही चिंतित है, तो उसे लुइस पोसाडा कैरीलेज को उनके देश के हवाले कर देना चाहिए।
लुइस पोसाडा कैरीलेज को 1976 में क्यूबाई एयरलाइन्स के विमान में बम विस्फोट के लिए हवाना और कराकस द्वारा दोषी ठहराया गया था। इस विस्फोट में 73 यात्रियों की मौत हो गई थी।
कैरीलेज आठ साल कैद में रहने के बाद जेल से भाग निकला था। बाद में वह मध्य अमेरिकी में अमेरिकी समर्थन से चलने वाले अभियानों में शामिल हो गया।
अमेरिका में वह अवध प्रवेश करने के कारण 2005 में पकड़ा गया। लेकिन अमेरिका ने क्यूबा और वेनेजुएला द्वारा उसके प्रत्यपर्ण की मांग ठुकरा दी। अमेरिका ने 2007 में कैरीलेज के खिलाफ आव्रजन संबंधी धोखाधड़ी से जुड़े सभी आरोप वापस ले लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications