कीमते बढ़ने पर प.बं,केरल में बंद का आह्वान

fuel prices
कोलकाता, 4 जूनः सरकार द्वारा तेल कीमतों में वृद्धि के विरोध में वाम मोर्चे ने गुरुवार को पाश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वाम मोर्चे के चेयरमैन विमान बोस ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने के विरोध में सभी वाम दलों ने कल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक का बंद रखने का निर्णय लिया है।

बोस ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अनुरोध किया कि वह केंद्र सरकार के निर्णय के विरोध में बंद को सफल बनाने में सहयोग करें। विमान बोस ने कहा कि बंद आयोजित करने का निर्णय वाम दलों के सभी घटकों रिवोल्युशनरी पार्टी (आरएसपी), फारवर्ड ब्लाक (एफबी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से विचार विमर्श के बाद पूर्ण सहमति से लिया गया है।

हम प्रयास करेंगे कि पश्चिम बंगाल के अधिक से अधिक लोग विरोध कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाहर निकलें। इसी मामले में केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने भी राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

एलडीएफ के संयोजक वाइकोम विश्वन ने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी नीतियां बदलने की जरूरत है। वाम मोर्चे ने सरकार को तेल की कीमतें नहीं बढ़ाने को कहा था। राजधानी तिरूवनंतपुरम में मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने कहा कि वित्त मंत्री से सलाह करने के बाद उनकी सरकार बिक्री कर में कटौती का निर्णय लेगी।

उधर, राज्य कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रमेश चेन्नीथाला ने तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को जायज ठहराते हुए कहा कि कच्चे तेल के दाम 135 डालर प्रति बैरल हो चुकी है। इसके कारण तेल कंपनियों को 2,500 अरब रुपये का घाटा हो चुका है। सरकार के पास समस्या से निपटने का और कोई रास्ता नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+