अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर स्थापित हुआ जापानी माड्यूल

वाशिंगटन, 4 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को करीब सात घंटे तक अंतरिक्ष में चहलकदमी के बाद जापानी प्रयोगशाला किबो को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में स्थापित कर दिया।

अंतरिक्ष यात्रियों माइक फोस्सम और रॉन गारन ने किबो को आईएसएस के साथ जोड़ने में छह घंटे 48 मिनट में सफलता पाई। उन्होंने यान निरीक्षण उपकरण की मरम्मत की और सौर अवयवों का निरीक्षण किया।

नासा ने बताया कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का पहला कार्य ऑर्बिटर बूम सेंसर सिस्टम (ओबीएसएस) को अंतरिक्ष केंद्र से डिस्कवरी में लाना था। वैसे तो यानों के ऊष्मा कवच की निगरानी करने वाला ओबीएसएस यान की रोबोटिक भुजा से जुड़ा होता है। पिछले अंतरिक्ष अभियान के दौरान ओबीएसएस को केंद्र पर छोड़ दिया गया था ताकि किबो को अंतरिक्ष ले जाया जा सके।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, सात अंतरिक्ष यात्रियों के साथ डेढ़ दिन की यात्रा के बाद डिस्कवरी सोमवार को आईएसएस पहुंचा था। इसके सात सदस्यीय दल में एक जापानी अंतरिक्ष यात्री अहकिको होशाइड भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+