इंडोनेशिया में 39 मुस्लिम कट्टरपंथी गिरफ्तार

जकार्ता, 4 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की पुलिस ने आज 39 मुस्लिम कट्टरपंथियों को गिरफ्तार कर लिया। उन पर आरोप है कि वे बीते सप्ताहांत दूसरे धर्मो के अनुयायियों पर हुए हिंसक हमले में शामिल थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कट्टरपंथी समूह 'इस्लामिक डिफेंडर्स फ्रंट' (एफपीआई) के इन अनुयायियों की गिरफ्तारी समूह के मध्य जकार्ता स्थित मुख्यालय से बिना किसी प्रतिरोध के कर ली गई।

गौरतलब है कि रविवार को एफपीआई के समर्थकों द्वारा की गई इस हिंसा में कम से कम 30 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद से ही अधिकारियों पर उनके खिलाफ कदम उठाने का दबाव पड़ रहा था।

इस हमले की इंडोनेशिया के दो सबसे बड़े इस्लामिक समूहों नहदलातुल उलामा (एनयू) और मुहम्मदियाह सहित सभी प्रमुख समुदायों और धार्मिक नेताओं ने तीखी निंदा की थी।

उधर, एफपीआई के प्रमुख हबीब रिजिक ने संवाददाताओं से कहा कि उनके समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया क्योंकि वह ये जताना चाहते थे कि वह हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इससे पहले सोमवार को हबीब ने कहा था कि उसके समर्थक अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए खून की आखिरी बूंद तक लड़ेंगे।

अप्रैल में अहमदिया संप्रदाय को सरकारी आयोग द्वारा गैरकानूनी घोषित किए जाने के पस्ताव के बाद से ही उनपर हमले किए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इंडोनेशिया में मुस्लिमों की सर्वोच्च संस्था इंडोनेशियन उलेमा काउंसिल ने अहमदिया संप्रदाया को विधर्मी करार दे दिया था क्योंकि उसके अनुयायी हजरत मुहम्मद की जगह अपने संस्थापक मिर्जा गुलाम अहमद को आखिरी पैगंबर मानते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+