ओबामा होंगे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Barack Obama
वाशिंगटन , 4 जून: अमेरिका में सीनेटर बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल कर ली है, लेकिन उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन ने अभी तक चुनाव मैदान से हटने की घोषणा नहीं की है।

अमेरिका में एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी की टिकट पर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ने वाले वह पहले अश्वेत हैं।

मोंटाना और दक्षिण डकोटा राज्य में मंगलवार को मतदान शुरु होने के बाद ओबामा जीत के लिये आवश्यक 2,118 प्रतिनिधियों का समर्थन जुटाने से बस थोड़ा ही पीछे रह गए थे। लेकिन मतदान समाप्त होने का समय करीब आते ही पार्टी के सुपर डेलीगेट्स जिनमें प्रांतों के गवर्नर,सांसद और पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, ओबामा के समर्थन में सामने आने लगे।

ओबामा का समर्थन करने वालों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर भी थे, जो अन्य अधिकारियों के साथ प्राइमरी चुनावों के समाप्त होने का धैर्यपूर्वक इंतजार कर रहे थे।

मंगलवार के इस चुनाव में दक्षिण डकोटा में हिलेरी को और मोंटाना में ओबामा को जीत मिली। दोनों प्रांतों द्वारा कुल 31 प्रतिनिधि हैं।

उधर न्यूयार्क में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए हिलेरी ने कहा कि वह अभी मुकाबले से हटी नहीं हैं।

हिलेरी ने कहा कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी के अधिकारियों से अगले कदम के बारे में चर्चा करेंगी। एक भाषण में हिलेरी ने कहा कि उनको ओबामा की तुलना में अधिक लोकप्रिय मत मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+