बिहार में कक्षा 11वीं और 12वीं में चलेंगे सीबीएसई के पाठ्यक्रम
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से नए सत्र से 11 वीं और 12 वीं कक्षा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) के पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे।
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से नए सत्र से 11 वीं और 12 वीं कक्षा में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) के पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे।
इस बावत बिहार शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद( एनसीईआरटी) के बीच पहले ही एक समक्षौते पर हस्ताक्षर हो चुका है।
एनसीईआरटी के प्रवक्ता बी. सी. पात्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राज्य शिक्षा विभाग और एनसीईआरटी ने एक लिखित मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं और हमलोगों ने पाठ्यक्रम की एक प्रति उन्हें सौंप दी है।"
उन्होंने कहा, "फिलहाल उन लोगों ने केवल 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम को अपने स्कूलों में शुरू करने की योजना बनाई है। इससे राज्य शिक्षा बोर्ड के स्कूलों को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम प्रारूप (एनसीएफ) को अपनाने में सहायता मिलेगी।"
उल्लेखनीय है कि राज्य शिक्षा विभाग, एनसीईआरटी, मानव संसाधन विकास मंत्रालय और कई स्वतंत्र शिक्षा बोर्डो के विशेषज्ञों से कई महीनों तक बातचीत करने के बाद एनसीएफ 2005 तैयार किया गया है।
इसका उद्देश्य पाठ्यक्रम के स्तर को ऊंचा उठाना और उसे छात्रों के लिए रुचिकर बनाना है। सीबीएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा का सभी छात्रों के जीवन में खास महत्व है। जब तक शिक्षा के स्तर को ऊपर नहीं उठाया जाएगा तबतक इन छात्रों को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अन्य छात्रों से प्रतिस्पर्धा में कठिनाई उत्पन्न होगी।"
उन्होंने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि सीबीएससी के पाठ्यक्रम यहां के छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन राज्य सरकार को शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान देना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications