तेल की मतों में वृद्धि से और बढ़ेगी महंगाई

झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने पेट्रोलियम पदाथरें में की गई मूल्य वृद्घि को मजबूरी में उठाया गया कदम बताया है।

बिहार भाजपा के मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने कहा कि केन्द्र की संप्रग सरकार चार वषरें में नौ बार पेट्रोलियम पदाथरें के दाम बढ़ा चुकी है। एक ओर केन्द्र सरकार मंहगाई कम करने की बात करती है तो दूसरी तरफ पेट्रोलियम पदाथरें में मूल्य वृद्घि कर मंहगाई बढ़ाने का काम कर रही है।

बिहार प्रदेश के राजद अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिेकी का कहना है कि मूल्य वृद्घि के साथ-साथ लोगों के वेतन में भी वृद्घि हो रही है। जनता इतनी जागरूक है कि वह जान रही है कि किन कठिन परिस्थितियों में ऐसा कठोर निर्णय सरकार द्वारा लिया गया।

झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पशुपतिनाथ सिंह ने इस मूल्य वृद्घि की आलोचना करते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तब रसोई गैस की कीमत प्रति सिलेन्डर 195 रुपये थी जो आज बढ़कर 355 रुपये हो गई । पेट्रोलियम पदाथरें में लगातार हो रही वृद्घि आगामी चुनाव में मुख्य मुद्दा होगा।

झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष जलेश्वर महतो का मानना है कि केरोसिन तेल के मूल्य में वृद्घि नहीं करके केन्द्र सरकार ने अच्छा कार्य किया है परंतु अन्य पेट्रोलियम पदाथरें में की गई मूल्य वृद्घि से सभी वाहनों के किराए में वृद्घि होगी जिसका प्रभाव आम जन-जीवन पर पड़ेगा। महतो का कहना है कि गरीब विरोधी इस सरकार को अब बने रहने का कोई अधिकार नही है।

झारखंड के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि यह मूल्य वृद्घि अवश्यंभावी थी। केन्द्र सरकार ने इस मूल्य वृद्घि को काफी दिनों तक जनता के हित में टाल रखा था, परंतु अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्घि ने सरकार को इसके लिए मजबूर कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+