यूपी की सीमा तक मेट्रो के आने से आई बहार

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल के उत्तर प्रदेश की सीमा पर दस्तक देने के साथ ही यमुना पार के वासिंदे आधुनिक सुविधाओं पर गर्व करने वाली दक्षिणी दिल्ली को मुंह चिढ़ने लगे हैं। उन्हें फख्र है कि मेट्रो रेल के दोनों चरणों की शुरुआत यमुना पार इलाके में ही हुई।

राज्य के सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। अब वे लोग मेट्रो रेल की यात्रा का लुत्फ उठाने को व्याकुल हैं। दिलशाद गार्डन के पास जी.टी.बी. इंक्लेव में रहने वाले बैंक कर्मचारी राजाराम ने कहा, "हमारे बच्चे बड़े हो गए हैं। उनके कॉलेज जाने का समय आ गया है और मेट्रो रेल भी शुरू हो गई है। अब बच्चे आराम से विश्वविद्यालय जा सकेंगे।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली में सड़क परिवहण व्यवस्था डरावनी हो गई है। भगवान का शुक्र है कि बच्चों को बस से विश्वविद्यालय नहीं जाना होगा।" गाजियाबाद के शालिमार बाग में रहने वाले कुमार निशांत बड़े खुश हैं। उन्हें अपनी मोटरसाइकिल से रोजाना दिल्ली आना पड़ता है।

एक निजी कंपनी के मार्केटिंग विभाग में काम करने वाले निशांत ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेट्रो की फिडर बस मेरे इलाके के आसपास से गुजरेगी। इससे मुझे मोटरसाइकिल से मुक्ति मिल जाएगी।"

उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने दूसरे चरण की 3.1 किलोमीटर लंबी पहली लाइन का विस्तार किया है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मेट्रो रेल के मात्र तीन किलोमीटर आगे आ जान से बड़ा फर्क पड़ेगा।

नंदनगरी के रमेंद्र शर्मा ने कहा, "पहले शाहदरा तक मेट्रो रेल जरूर आती थी लेकिन यहां से शाहदरा जाने में आधा घंटा से अधिक समय लग जाता है। पैसे भी अधिक खर्च होते हैं लेकिन अब मेट्रो की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+