अंग दान करने वालों का अंतिम संस्कार करेगा ताईपेई शहर
ताईपेई, 4 जून (आईएएनएस)। ताईपेई की स्थानीय सरकार ने लोगों में अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत सरकार उन लोगों का निशुल्क अंतिम संस्कार करेगी जिन्होंने अपने अंग दान किए हैं।
समाचार पत्र लिबर्टी टाइम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने अपने हृदय, गुर्दा, यकृत और अग्न्याशय दान किए हैं, लेकिन ताईपेई सरकार कोर्निया, हड्डियों और त्वचा दान करने वालों को भी इस योजना में शामिल करना चाहती है।
अगर दानकर्ता ताईपेई का नागरिक होगा, तो सरकार उसके सम्मान में निशुल्क प्रार्थना सभा करायेगी और अंगदान करने के लिए उसकी सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र जारी करेगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह दारोमदान दानकर्ता के परिजनों पर छोड़ा जाएगा कि वे इसकी सार्वजनिक सराहना चाहते हैं, या नहीं।
गौरतलब है कि बहुत से अन्य देशों की तरह ही ताईवान भी दान किए हुए अंगों की कमी से जूझ रहा है, क्योंकि स्थानीय पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार स्वर्ग की प्राप्ति उसी को होती है, जिसका मृत्यु के बाद पूरे अंगों के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।
ताइवान ऑगन रजिस्ट्री मैचिंग सेंटर के अनुसार, करीब 6000 लोगों को अंग प्रत्यारोपण करवाने के लिए इंतजार कर रहे है, लेकिन हर साल सिर्फ 100 लोगों के ही अंग दान द्वारा प्राप्त हो पाते है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications