दिल्ली को 2010 तक गंदी बस्तियों से मुक्त करने की कोशिश

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी को 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए लगातार साफ-सुथरा बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार करीब एक लाख नए घर बनाने की योजना बना रही है, लेकिन परेशानी यह है कि झुग्गी-बस्तियों में रहने वालों की संख्या करीब आठ लाख है।

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश की राजधानी को 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए लगातार साफ-सुथरा बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार करीब एक लाख नए घर बनाने की योजना बना रही है, लेकिन परेशानी यह है कि झुग्गी-बस्तियों में रहने वालों की संख्या करीब आठ लाख है।

दिल्ली के शहरी विकास मंत्री राजकुमार चौहान ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में 860 गंदी झुग्गी बस्ती है। प्रत्येक बस्ती में 100 से लेकर 1000 झोपड़े हैं। अनुमानत: इन बस्तियों में रहने वालों की संख्या करीब आठ लाख है।"

उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि इन आठ लाख लोगों को 2010 तक घर बनाकर दिए जा सके, लेकिन तब तक करीब एक लाख घरों का निर्माण कर लिया जाएगा।

मंत्री ने कहा, "सरकार की कोशिश है कि 2010 तक इस शहर को खुबसूरत बनाया जा सके, जिससे यहां हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक आ सकें ।"

उन्होंने कहा कि गंदी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए भविष्य में करीब चार लाख घर बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है, हालांकि उनकी संख्या आठ लाख है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत बस्तियों में रहने वालों लोगों के लिए घरों का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के तहत सिर्फ उन्हीं लोगों को घर दिया जाएगा जिनकी वार्षिक आय 60 हजार रुपये तक होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+