पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ाई गई कीमतों पर राज्य कर नहीं लेगी बिहार सरकार
पटना, 4 जून (आईएएनएस)। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदाथरें में की गई वृद्घि से बिहार सरकार सरोकार नहीं रखती । राज्य सरकार ने तय किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ाई गई कीमतों पर वह राज्य कर नहीं लेगी। पेट्रोलियम पदार्थो पर राज्य में लगने वाला कर यथावत रहेगा।
बिहार के प्रधान कैबिनेट सचिव गिरीश शंकर ने आज बताया की पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पदाथरें के मूल्यों में की गई बढ़ोतरी को देखते हुए मंत्रिमंडल ने राज्य कर की दरों में संशोधन किया है । उन्होंने बताया की राज्य सरकार द्वारा वर्तमान समय में पेट्रोल पर 27 प्रतिशत और डीजल पर 20 प्रतिशत राज्य कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदाथरें पर बढ़ी हुई कीमतों पर राज्य कर में बढ़ोतरी नहीं करने से जनता पर इसका कम असर पड़ेगा।
शंकर ने बताया कि सरकार के इस फैसले से बिहारवासियों को कम से कम एक रुपये प्रति लीटर का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार फिलहाल पेट्रोलियम पदाथरें पर करीबन 16 सौ करोड़ रूपये राज्य कर के रूप में वसूलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications