शोधकर्ताओं ने किया बर्ड फ्लू के इलाज का दावा

हांगकांग, 4 जून (आईएएनएस)। हांगकांग के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि बर्ड फ्लू के इलाज के लिए एक ऐसी दवा बनाई गई है जो मनुष्यों में इस रोग के जानलेवा वायरस के खिलाफ प्रभावशाली होंगी।

अमेरिकी विज्ञान पत्रिका में बुधवार को प्रकाशित एक शोध में यह भी दावा किया गया है कि एच5एन1 वायरस से ग्रसित होने के बाद भी ये दवाएं कारगर होंगी। शोधकर्ताओं के मुताबिक इन दवाओं में एंटीवायरल जानामिविर या रीलींजा और सेलीकोजिब व मीसालाजिन होंगी।

शोधकर्ताओं का यह भी दावा है कि एंटीवायरल दवाएं एच5एन1 वायरस को सफलतापूर्वक दबाती हैं जबकि अन्य दो दवाएं इनके प्रभावों को घटाती हैं।

हांगकांग में एक विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजैविकी के अध्यक्ष और इस शोध के नेतृत्वकर्ता युएन क्व ोक-युंग ने कहा कि गत 10 सालों में इस बीमारी से निपटने के लिए यह बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसी दवाओं का पता चला है जो 48 घंटे की देरी के बावजूद कारगर हैं। युंग के मुताबिक हांगकांग में बर्ड फ्लू का कोई रोगी नहीं है। इस कारण इन दवाओं का परीक्षण मनुष्यों पर नहीं किया जा सका है पर विशेषज्ञ इन दवाओं का परीक्षण अन्य स्थानों पर कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+