इन्दौर के जिला न्यायालय परिसर में दिन-दहाड़े हत्या
इन्दौर, 4 जून (आईएएनएस)। भारी चहल-पहल के बीच आज इंदौर जिला न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों को वकीलों ने पकड़ने की कोशिश की मगर वे चाकू व तमंचा लहराते हुए भागने में सफल हो गए।
जानकारी के मुताबिक सुभाष चौहान अपने कुछ साथियों से मिलने जिला न्यायालय गया। तभी उसे कुछ लोगों ने घेर लिया। पहले तमंचे से गोली मारने की कोशिश की गई। जब तमंचा नहीं चला, तो सुभाष पर चाकुओं से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल सुभाष ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हमलावरों को वहां मौजूद वकीलों ने पकड़ने की कोशिश की मगर हथियारबंद युवकों ने धमकाया और हमला करने की कोशिश की। इन स्थितियों से घबराए वकीलों ने अपने आप को पीछे कर लिया और हमलावर फरार हो गए।
नगर पुलिस अधीक्षक आऱ एस़ सिसौदिया ने आईएएनएस को बताया है कि सुभाष अपराधी प्रवृत्ति का था। वह हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से छूटकर आया था और अपने साथियों से मिलने एम़ जी़ रोड स्थित जिला न्यायालय गया था। वहां उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications