पाक अधिकारियों को आसिफ के परीक्षण के परिणामों का इंतजार
दुबई/इस्लामाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी अधिकारी मादक पदार्थ रखने के आरोप में हिरासत में लिए गए क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ के प्रयोगशाला जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के बाद आसिफ दुबई के रास्ते लाहौर जा रहे थे, तभी उन्हें हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के राजदूत अशान उल्लाह खान ने आईएएनएस से कहा कि हमें आशा है कि आसिफ के पक्ष में परीक्षण आएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेटर की मदद के लिए एक वकील की नियुक्ति की गई है।
उन्होंने मीडिया की उन रिपोर्टों को खारिज किया जिनमें आसिफ पर से मामला उठा लेने की बात कही गई है।
इस बीच दुबई स्थित पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि आसिफ से मामला उठा लेने का सवाल ही नहीं है क्योंकि यूएई अधिकारियों द्वारा उस पर अब तक कोई मामला ही दर्ज नहीं किया गया है।
पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य नियंत्रण अधिकारी शफकात नाघमी ने लाहौर में संवाददाताओं से इस मामले को जल्द सुलझ जाने की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि पूरा मामला एक भूल साबित होगी।
दुबई हवाई अड्डा कस्टम अधिकारियों ने क्रिकेटर आसिफ को दुबई पुलिस को सौंप दिया था। मंगलवार को हिरासत में लिए जाने के बाद नशीली दवाओं का पता करने के लिए आसिफ के खून व मूत्र के नमूनों को प्रयोगशाला में भेजा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications