भूकंप को लेकर अभी भी सटीक अनुमान प्रणाली का अभाव
बीजिंग, 4 जून (आईएएनएस)। भूकंप को लेकर अभी तक ऐसी वैज्ञानिक प्रणाली विकसित नहीं की जा सकी है, जो इसकी तीव्रता, प्रभाव क्षेत्र व समय के संबंध में सटीक पूर्वानुमान व्यक्त कर सके।
चीन के भूकंप प्रशासन यानी (सीईए) के अनुसार चीन में हाल में आए भूकंप से जान -माल को जो नुकसान हुआ है उसके लिए वह खेद व्यक्त करता है, लेकिन अभी तक ऐसी तकनीक का विकास संभव नहीं हुआ है जो भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के संबंध में सटीक अनुमान दे सके।
चीन में हाल में आए भूकंप को लेकर सीईए को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। सीईए पर आरोप है कि अगर वह आपदा के संबंध में सटीक जानकारी प्रदान करता तो जान -माल को हुए भारी नुकसान को कम किया जा सकता था।
सीईए से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार हमारे पास उस स्तर की विशेषज्ञता नहीं है कि जमीन के काफी अंदर जाकर वहां की हलचलों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications