पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर सपा की सर्तक प्रतिक्रिया

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हुई वृद्घि का जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुरजोर विरोध किया है वहीं कांग्रेस के साथ रिश्तों में आ रही गर्मी के चलते समाजवादी पार्टी (सपा) ने सतर्क प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महंगाई के बढ़ने पर केवल चिंता व्यक्त की है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि मूल्य वृद्घि का असर केवल उन्हीं पदार्थो तक सीमित नहीं हैं जिनका मूल्य बढ़ाया गया है। मूल्य वृद्घि का असर व्यापक होगा और तमाम अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ना तो अब लाजिमी है।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार ने मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोगों की जिन्दगी को और मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा महंगी होगी और माल भाड़ा बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में भी वृद्धि होगी। डीजल का दाम बढ़ने से खेती करना और मुश्किल हो जाएगा।

उधर सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी महंगाई के बढ़ने के पक्ष में नहीं है क्योंकि इससे आम आदमी की परेशानी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अभी वह इतना ही कहना चाहते हैं।

कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के बारे में कहा कि इसके अतिरिक्त कोई और विकल्प नहीं बचा था। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप ने कहा कि यह हालात को देखते हुए अंतिम विकल्प के तौर पर लिया गया फैसला है। बसपा खेमे में कोई नेता अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सभी को पहले बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+