पेट्रोलियम की कीमतों में बढ़ोतरी पर जनता आक्रोशित

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राजधानी लखनऊ के लोगों में नाराजगी है।

कृषि वैजनिक आर. के. त्रिवेदी ने कहा, "पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की मूल्यवृद्धि आम आदमी के लिए बहुत घातक है और यह मूल्यवृद्धि किसान और कृषि दोनों को प्रभावित करेगी। कृषि उत्पाद महंगे होंगे और खाद्य पदार्थो के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी।"

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 30 प्रतिशत सिंचाई में डीजल का प्रयोग होता है। गरीब किसानों के लिए पहले से ही डीजल से सिंचाई मुश्किल हो रहा था। ऐसे में डीजल की मूल्यवृद्धि से उनकी फसल प्रभावित होगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रवक्ता ओ.पी. सिंह का कहना है कि पहले ही आम आदमी कमर तोड़ महंगाई से त्रस्त था। अब पेट्रोल, डीजल और रसोईगैस की मूल्यवृद्धि के बाद तो कमर टूट जाएगी। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति की दर नौ फीसदी से 12 फीसदी पहुंचने में अब देर नहीं लगेगी।

गोमतीनगर में रहने वाली गृहणी रश्मि ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि से घर चलाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+