मैक्केन से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं ओबामा

वाशिंगटन, 4 जून (आईएएनएस)। बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पद के लिये डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी भले ही हासिल कर ली हो, लेकिन देश का प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बनने का गौरव पाने के लिये उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के जॉन मैक्केन से दो-दो हाथ करने होंगे।

लेकिन ओबामा मैक्केन के खिलाफ जंग पर पूरी तवज्जो दे पायेंगे या नहीं,इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि हिलेरी ने अभी तक अपनी हार कबूल नहीं की है। हालांकि 2118 प्रतिनिधियों का आवश्यक समर्थन जुटाने के लिये उन्होंने ओबामा की प्रशंसा अवश्य की है।

इसके उलट मैक्केन को अपनी उम्मीदवारी के लिये तीन महीने पहले ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है और उन्होंने चंदा जुटाना, पार्टी का समर्थन पाना और चुनाव की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

ऐसे में ओबामा के पास वक्त ज्यादा नहीं बचा है। गाहे-बगाहे वह ओबामा पर भी निशाना कसते रहते हैं और उन्हें अनुभवहीन और विदेशी चुनौतियों के मामले में ज्यादा सूझबूझ नहीं रखने वाला करार देते हैं।

हिलेरी के साथ पांच महीने के कड़े मुकाबले के बाद मंगलवार की रात मिली कामयाबी के बाद मिनीसोटा के सेंट पॉल में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ओबामा ने कहा, "आज की रात एक ऐतिहासिक जंग का अंत और दूसरी की शुरुआत होने जा रही है। एक ऐसी यात्रा, जो अमेरिका के नया और बेहतर वक्त लायेगी।"

उधर कल रात ही लुइसियाना में 71 वर्षीय मैक्केन ने अपने भाषण में कहा, "सचमुच यह चुनाव बदलाव लाएगा..लेकिन चुनाव अच्छे बदलाव और बुरे बदलाव के बीच है। " मैक्केन ने ओबामा के इस आरोप भी झुठलाया है कि उन्हें चुनने का अर्थ जार्ज बुश को तीसरे कार्यकाल के लिए चुनने के बराबर होगा। उन्होंने कहा कि वह जलवायु परिवर्तन, आंतकवाद के आरोप में बंदी बनाए गए लोगों के साथ सुलूक आदि जैसे मामलों में बुश से अलग राय रखते हैं।

विजयी होने पर मैक्केन सबसे उम्रदराज और ओबामा सबसे युवा अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+