उपराष्ट्रपति की उम्मीदवार बनेंगी हिलेरी क्लिंटन

वाशिंगटन , 4 जून (आईएएनएस)। मंगलवार को न्यूयार्क के डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ बैठक में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन सकती हैं।

वाशिंगटन , 4 जून (आईएएनएस)। मंगलवार को न्यूयार्क के डेमोक्रेटिक सांसदों के साथ बैठक में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि वह राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन सकती हैं।

प्रतिनिधि सभा की सदस्य नादिया एम.वेलास्क्वे ज ने कहा कि उनके द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह ओबामा की टीम में शामिल होंगी? हिलेरी ने कहा कि यदि यह प्रस्ताव उनके सामने आया, तो वह उसे स्वीकार करेंगी।

प्रतिनिधि सभा की ही एक अन्य सदस्य कैरोलिन मैकार्थी ने कहा कि यदि सीनेटर बराक ओबामा उनके सामने उपराष्ट्रपति पद का प्रस्ताव रखें, तो वह उसे अवश्य स्वीकार कर लेंगी।

बैठक में शामिल अन्य लोगों ने बताया कि हिलेरी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयत्न करने को कहा है।

जहां हिलेरी के सलाहकार उनके इस बयान के महत्व को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं अन्य लोगों का मानना है कि हिलेरी वास्तव में उपराष्ट्रपति पद के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकती हैं। ओबामा खेमे ने भी इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

मंगलवार शाम को मिनिसोटा में अपनी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की घोषणा करते समय न तो ओबामा और न ही उनके किसी समर्थक ने अपने भाषण में इसका जिक्र किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+