एसटीएफ ने किया प्रतिबंधित इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से प्रतिबंधित ऑक्सीटोन इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 3000 ऑक्सीटोन इंजेक्शन बरामद किए हैं।

एसटीएफ के प्रवक्ता मोहम्मद शमीम ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि लखनऊ में कोई गिरोह प्रतिबंधित ऑक्सीटोन इंजेक्शन बनाकर अवैध तरीके से मेडिकल स्टोरों और किराने की दुकानों को सप्लाई कर रहा है। आज राजधानी के मड़िगांव थाना क्षेत्र के पलटन छावनी इलाके में राजीव नाम के एक अभियुक्त को पुलिस ने सप्लाई के माल के साथ धर दबोचा। फिर उसकी सूचना पर पुलिस ने मुहल्ले के मकान नं 427 पर छापा मारा जहां नरेश शर्मा और पिंकी शर्मा को मशीनों पर काम करते व दवा को शीशियों में भरते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि यह काम वे पिछले 3-4 महीनों से कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 3000 ऑक्सीटोन के इंजेक्शन, ऑक्सीटोन का एक लीटर घोल, भारी मात्रा में एल्युमिनियम सील व सील करने की मशीन, इंजेक्शन बनाने के उपकरण व 3 बोरा खाली शीशियां बरामद की हैं। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+