कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू, शेट्टर होंगे स्पीकर

बंगलौर, 4 जून (आईएएनएस)। नवनिर्वाचित विधायकों के शपथग्रहण के साथ कर्नाटक विधानसभा का सत्र बुधवार को आरंभ हो गया।

विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने विधायकों को शपथ दिलाई। कुछ विधायकों ने भगवान तो कुछ ने किसान के नाम पर शपथ ग्रहण की। जबकि कुछ विधायक ऐसे भी थे जिन्होंने अपने नेता के नाम पर शपथ ली।

विपक्ष में बैठे कांग्रेस के सदस्यों ने पार्टी नेताओं के नाम पर शपथ लिए जाने का विरोध किया लेकिन स्पीकर ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शपथ ग्रहण की।

राज्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टर को विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाना तय हो गया है। वह भाजपा की ओर से पहले विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

ज्ञात हो कि शेट्टर पहले स्पीकर बनने को तैयार नहीं हो रहे थे। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा के केंद्रीय नेताओं द्वारा बहुत समझाने के बाद वे इस पद को स्वीकारने को राजी हुए।

सत्र की शुरूआत से पहले येदियुरप्पा ने जनता दल सेक्युलर के अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और उनके पुत्र व पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से भेंट की और उनका सहयोग मांगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+