राजेश तलवार की हिरासत बढ़ी

Rajesh Talwar
नई दिल्ली/नोएडा, 4 जून: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मांग पर बहुचर्चित आरुषि-हेमराज हत्याकांड में आरोपी राजेश तलवार के हिरासत की अवधि दो दिन बढ़ा दी गई है।

तलवार अब गुरुवार को शाम पांच बजे अदालत के समक्ष पेश किए जाएंगे।

अदालत में सीबीआई के वकील सुनिल बत्रा ने अपने अपील में कहा कि डा. राजेश तलवार मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसलिए उनकी हिरासत की अवधि पांच दिन की जाए ताकि जांच को सही तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

बत्रा की दलील थी कि अदालत द्वारा मंजूर की गई एक दिन की हिरासत की अवधि पर्याप्त पूछताछ और कुछ खास साक्ष्यों की बरामदगी के लिए काफी नहीं है।

उधर बचाव पक्ष के वकील सतीश तामता ने सीबीआई की अपील के विरोध में दलील दी कि चार दिन के रिमांड के दौरान नोएडा पुलिस कोई भी साक्ष्य प्राप्त करने में असमर्थ रही तो अब सीबीआई को इसमें कैसे सफलता मिल सकती है। सतीश का कहना था कि हिरासत की अवधि बढ़ाए जाने से कुछ भी हासिल नहीं होगा बल्कि इससे एक निर्दोष व्यक्ति प्रताड़ित होगा।

दोनों पक्षों की दलील के बाद गाजियाबाद की सीबीआई अदालत में न्यायाधीश सपना मिश्र ने तलवार को दो दिन और हिरासत में रखने की अनुमति दे दी।

तलवार को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई टीम उन्हें जलवायु विहार स्थित तलवार अपार्टमेंट ले गई। जहां उनसे पूछताछ की गई। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "आगे की जांच के लिए हम तलवार अपार्टमेंट गए।"

उन्होंने कहा, "सोमवार को तलवार को पूछताछ के लिए नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में लाया गया था। यहां उनसे विस्तार से पूछताछ की गई। दरअसल, हमने उन्हें हत्या के मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। हम उनसे घटना के संबंध में पूछताछ कर रहे थे। "

दूसरी ओर सीबीआई की छह सदस्यीय एक टीम को हरिद्वार भेजा गया है। गौरतलब है कि हरिद्वार में ही आरुषि का अंतिम संस्कार संपन्न किया गया था।

गौरतलब है कि सीबीआई ने सोमवार को अदालत से तलवार को सात दिनों तक हिरासत में रखने की मांग की थी लेकिन अदालत ने केवल उन्हें एक दिन हिरासत में रखने की अनुमति दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+