पेट्रोल 5, डीजल 3 और घरेलू गैस 50 रुपये महंगा (लीड-1)
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों के घाटे को पाटने के लिए सरकार ने आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में प्रति लीटर क्रमश: पांच व तीन रुपये और रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की आज हुई बैठक में ये फैसले लिए गए।
दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक के बाद पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में प्रति लीटर एक-एक रुपये की कमी की गई है। पहले यह क्रमश: 14.35 और चार रुपये था।
कैबिनेट की बैठक में एक परिवार को साल में केवल आठ सब्सिडी प्राप्त सिलेंडर देने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई गई। इसके अतिरिक्त सिलेंडर के लिए उसकी वास्तविक कीमत वसूल की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications