केन्द्र सरकार को अब जाना ही होगाः उमा भारती

Uma Bharti
भोपाल, 4 जूनः पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में की गई बढोतरी को राजनैतिक दलों ने अपराध करार दिया हैं। तमाम दलों के नेताओं का कहना हैं कि महंगाई रोक पाने में विफल केन्द्र सरकार को अब जाना ही होगा।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने को भाजपा ने आम आदमी की मुसीबतों को बढ़ाने वाला बताया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमा शंकर गुप्ता का कहना है कि केंद्र सरकार को आम आदमी और उसकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं हैं। आम जनता के साथ अपना हाथ होने का दावा करने वाली कांग्रेस ने तो जनता की गर्दन ही दबा दी हैं।

भारतीय जनशक्ति पार्टी की अध्यक्ष उमा भारती का कहना हैं कि वर्तमान केन्द्र सरकार को अब जाना ही होगा क्योंकि वह महंगाई को रोकने में नाकाम रही हैं। उन्होंने सलाह दी कि मध्य प्रदेश सरकार अपने स्तर पर फैसले लेकर इस महंगाई को कुछ कम कर सकती हैं।

वहीं मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केन्द्रीय समिति के सदस्य बादल सरोज ने केन्द्र के इस फैसले को जनता के साथ अपराध करार दिया हैं। उनका मानना हैं कि सरकार उनकी पार्टी द्वारा सुझाए गए रास्तों पर चलती तो मूल्य वृद्धि से बचा जा सकता था। उनकी पार्टी शुरू से ही महंगाई का विरोध करती आ रही हैं और आगे भी जारी रखेगी।

वहीं कांग्रेस के साथ रिश्तों में आ रही गर्मी के चलते समाजवादी पार्टी (सपा) ने सतर्क प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महंगाई के बढ़ने पर केवल चिंता व्यक्त की है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी महंगाई के बढ़ने के पक्ष में नहीं है क्योंकि इससे आम आदमी की परेशानी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अभी वह इतना ही कहना चाहते हैं।

कांग्रेस ने मूल्य वृद्धि के बारे में कहा कि इसके अतिरिक्त कोई और विकल्प नहीं बचा था। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप ने कहा कि यह हालात को देखते हुए अंतिम विकल्प के तौर पर लिया गया फैसला है। बसपा खेमे में कोई नेता अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सभी को पहले बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+