असम के बर्खास्त मंत्री तीन दिन की पुलिस हिरासत में
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी को कथित रूप से घूस देने के मामले में रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद असम सरकार से बर्खास्त किए गए शिक्षा मंत्री रिपुन बोरा को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने आज तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. के. यादव ने सीबीआई की याचिका को स्वीकार करते हुए बोरा और रमेश. के. माहेश्वरी नाम के एक अन्य आरोपी को सात जून तक सीबीआई हिरासत में रखे जाने की इजाजत दे दी।
सीबीआई ने अदालत के सामने यह दलील रखी कि जिस हत्या के मामले की वह जांच कर रही है उसके संदर्भ में सूत्रों को जोड़ने के लिए दोनों आरोपियों को सीबीआई की हिरासत में रखने की आवश्यकता है।
सीबीआई की दलील को मानते हुए अदालत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर ऐसा लगता है कि बोरा, माहेश्वरी और मुकुल पाठक नाम के पत्रकार घूस दिए जाने के मामले में षडयंत्रकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications