चीन में तीस हजार से अधिक लोगों का होगा पुनर्वास
छेंगदू, 4 जून (आईएएनएस)। चीन के दक्षिण-पूर्व में स्थित प्रांत सिचुआन में भूकंप की आशंका के कारण 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। इसी प्रांत में 12 मई को भूकंप आया था।
आपदा सहायता कार्यालय के ली झी ने बुधवार को कहा कि किंगचुआन काउंटी के तीन शहरों में तीन हजार किसानों के पहले समूह को आसपास के क्षेत्रों में पहुंचाया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस काउंटी के प्रमुख चेन झेंगयोंग ने कहा कि 30 हजार से अधिक लोगों को यहां से हटाने की जरूरत है। यहां के कुछ स्थानों पर लंबे समय तक रहने की स्थितियां नहीं हैं लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इन लोगों का पुनर्वास कहां किया जाएगा।
गौरतलब है कि सर्वे करने के बाद भूगर्भवेत्ताओं ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं के नजरिए से अत्यंत संवेदनशील होने के कारण यह स्थान रहने लायक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications