केरल में सत्तारूढ़ वाम गठबंधन ने किया बंद का आह्वान
कोझीकोड, 4 जून (आईएएनएस)। केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने केंद्र सरकार द्वारा तेल की कीमतें बढ़ाने के खिलाफ गुरुवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
एलडीएफ के संयोजक वाइकोम विश्वन ने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी नीतियां बदलने की जरूरत है। वाम मोर्चे ने सरकार को तेल की कीमतें नहीं बढ़ाने को कहा था।
राजधानी तिरूवनंतपुरम में मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद राज्य के मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन ने कहा कि वित्त मंत्री से सलाह करने के बाद उनकी सरकार बिक्री कर में कटौती का निर्णय लेगी।
उधर, राज्य कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रमेश चेन्नीथाला ने तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को जायज ठहराते हुए कहा कि कच्चे तेल के दाम 135 डालर प्रति बैरल हो चुकी है। इसके कारण तेल कंपनियों को 2,500 अरब रुपये का घाटा हो चुका है। सरकार के पास समस्या से निपटने का और कोई रास्ता नहीं था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications