हमेशा कारगर नहीं होता एंटी-बैक्टीरियल का पोंछा

लंदन, 4 जून (आईएएनएस)। यह जरूरी नहीं की सफाई में इस्तेमाल होने वाले एंटी-बैक्टीरियल पदार्थ हमेशा कारगर भूमिका निभाएं। एक नए अध्ययन में पता चला है कि कई बार ये कीटाणुओं को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्डिफ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एंटी-बैक्टीरियल की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न् लगाते हुए कहा है कि अस्पतालों, घरों में इस्तेमाल की जाने वाली एंटी-बैक्टीरियल पदार्थो से पोंछा लगाना कीटाणुओं को फैला भी सकता है।

एंटी-बैक्टीरियल की विश्वसनीयता को परखने के लिए शोधकर्ताओं ने इसका अध्ययन करना शुरू किया कि क्या वास्तव में यह कीटाणुनाशक हैं?

शोधकर्ताओं को परिणाम देखकर आश्चर्य हुआ कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अध्ययन के दौरान उन्होंने तीन बार एंटी-बैक्टीरियल पदार्थ से पोंछा लगवाकर इसकी विश्वसनीयता जाननी चाही। उन्होंने देखा की पोंछा लगाए गए स्थानों पर बहुत सारे कीटाणु थे।

उन्होंने बताया कि एंटी बैक्टीरियल के इस्तेमाल से काफी मात्रा में कीटाणु तों दूर होते हैं लेकिन वे कीटाणुओं का पूरी तरह से सफाया करने में असफल रहते हैं और दूसरे स्थान पर बैक्टीरिया फैलते रहते हैं।

इस अध्ययन के निष्कर्ष 'अमेरिकन सोसाइटी फार माइक्रोबायलॉजी' के 108 वें सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+