यमुना के प्रदूषण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए होगी रैली
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर यमुना के प्रदूषण के प्रति जन चेतना जगाने के लिए पर्यावरणविदें और छात्रों का एक दल दिल्ली से आगरा के बीच मोटरसाइकिलों की एक रैली आयोजित करेगा।
'कुतुब से ताज, एक ही आवाज' थीम से निकलने वाली 10 दिनों की इस रैली में 25 व्यक्ति हिस्सा लेंगे। इसका नेतृत्व 'यूथ फॉर जस्टिस ग्रुप' के कपिल मिश्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली यमुना के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित की गई है।
मिश्रा ने आईएएनएस से कहा कि दिल्ली से आगरा जाते समय यमुना के बायीं तरफ से रैली जाएगी जबकि आगरा से वापस आते समय रैली दायीं तरफ से आएगी।
उन्होंने कहा कि रैली में शामिल लोग फरीदाबाद और वल्लभगढ़ के यमुना तट पर स्थित गांवों में विश्राम करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों को बताया जाएगा कि यमुना के प्रदूषण को रोकने में वे भी भूमिका निभा सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications