बिकवाली के दबाव में लड़खड़ाए शेयर बाजर (लीड-1)
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं, बिजली, धातु और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया और शेयर बाजारों का रुख नीचे की ओर रहा।
मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 30.34 अंकों की बढ़त के साथ 15,992.90 पर खुला। सुबह 11 बजे यह 100.96 अंकों की गिरावट के साथ 15,861.60 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 2.80 अंकों की गिरावट के साथ 4,715.90 पर खुला और सुबह 11 बजे यह लगभग 35 अंकों की गिरावट के साथ 4,680.30 पर कारोबार कर रहा था।
इस दौरान बाजार का रुख सकारात्मक रहा। मुंबई शेयर बाजार में 933 कंपनियों के शेयरों ने लाभ कमाया, 692 को नुकसान हुआ और 52 की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, एनटीपीसी, रेनबैक्सी लैब्स और जयप्रकाश एसोसिएट्स ने लाभ कमाया, जबकि मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक,विप्रो और इंफोसिस को नुकसान उठाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications