मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा मंजूर

स्वास्थ्य मंत्री विश्नोई ने अपने भाई अभय विश्नोई और अन्य सहयोगियों के यहां 30 मई को आयकर विभाग के छापे पड़ने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आयकर विभाग ने स्वास्थ्य महकमे से जुड़े अन्य लोगों के यहां भी छापे डाले थे।
विश्नोई ने आयकर विभाग की इस कार्रवाई से भाजपा पर आंच आने की आशंका जताते हुए पद त्यागा है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि झूठ सच से बड़ा हो गया है, वह दोषी नहीं हैं फिर भी उन्हें दोषी ठहराने की कोशिश चल रही हैं लिहाजा उनके लिए पद छोड़ना बेहतर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications